बागेश्वर के बागनाथ मंदिर के पास रविवार की रात घूम रहा तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है. तेंदुए के आने से जहां परिसर में मौजूद गायों में हड़कंप मच गया, वहीं तेंदुआ एक कुत्ते के साथ खेलता हुआ भी नजर आ रहा है. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ और कुत्ता आपस में खेल रहे हैं. रिहायशी इलाके में तेंदुए के आने से लोगों में दहशत का माहौल है. तेंदुआ को सीसीटीवी में देखने के बाद से इस इलाके के लोग शाम के बाद बाहर निकलने से डरने लगे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2D1LUdi
No comments:
Post a Comment