सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को चमोली दौरे पर रहे. यहां उन्होंने गैरसैंण के मेहलचोरी में पहली बार आयोजित हो रहे लोक संस्कृति एंव कृषि विकास मेले का शुभारम्भ किया. साथ ही कर्णप्रयाग स्थित वार मेमोरियल राजकीय इंटर कॉलेज के शताब्दी समारोह में भी भाग लिया. इस दौरान प्रथम भारतीय विक्टोरिया क्रॉस विजेता स्व. वी सी दरबान सिंह नेगी के चित्र पर पुष्पचक्र चढ़ाकर उन्हें श्रदांजलि दी. वहीं पहाड़ में शिक्षा के स्तर को सुधारने में वी सी दरबान के योगदान को अहम बताया. इस दौरान सीएम रावत ने कहा कि जिस ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य जारी है, उसकी मांग वी सी दरबान सिंह नेगी ने 1918 में की थी. उन्होंने कहा कि वी सी दरबान सिंह नेगी न सिर्फ एक वीर सैनिक थे बल्कि एक समाज सुधारक व चिंतक भी थे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2EOXoCS
No comments:
Post a Comment