VIDEO: जिला अस्पताल से बच्चा चुराते रंगेहाथ पकड़ी गई महिला - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, October 23, 2018

VIDEO: जिला अस्पताल से बच्चा चुराते रंगेहाथ पकड़ी गई महिला

सहारनपुर जिले के जिला महिला अस्पताल में एक महिला को नवजात बच्चे की चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया गया. दरअसल, बच्चा चोर महिला बच्चे की दादी की सतर्कता से पकड़ी जा सकी. अस्पताल प्रशासन ने बच्चा चोर महिला को पुलिस के हवाले कर दिया है. बच्चा चोर महिला की करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है. दरअसल, जिला अस्पताल में एक महिला मां के पास सो रहे नवजात बच्चे लेकर भागने लगी तो पास बैठी बच्चे की दादी की नजर उस पर पड़ गई और दादी ने शोर मचा दिया. महिला वहां से भागने लगी, लेकिन लोगों ने बच्चा चोर महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया. मामले की जांच के लिए जब सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया तो महिला साफ-साफ बच्चा चुराकर ले जाती हुई दिखाई देती है.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2RaLRPH

No comments:

Post a Comment

Pages