उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य दो दिनों के दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंच गईं हैं. नैनी-सैनी एयरपोर्ट पर राज्यपाल वित्त मंत्री प्रकाश पंत के साथ पहुंचीं. एयरपोर्ट पर राज्यपाल को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान अधिकारियों के अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. राज्यपाल ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठ कर विकास कार्यों की विस्तार के साथ समीक्षा की. राज्यपाल शनिवार को अल्मोड़ा मुख्यालय के लिए रवाना हो जायेंगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PvHPAW
No comments:
Post a Comment