VIDEO: अमृतसर हादसे बाद भी जोखिम लेने से नहीं चूक रहे लोग - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, October 21, 2018

VIDEO: अमृतसर हादसे बाद भी जोखिम लेने से नहीं चूक रहे लोग

अमृतसर में बड़े रेल हादसे के बाद रेलवे फाटकों पर लोग जोखिम लेने से नहीं चूक रहे हैं. न्यूज 18 टीम रियलिटी चेक के लिए शनिवार को गाजियाबाद पहुंची और पाया कि वहां बंद पड़े रेलवे फाटकों को पार करने के लिए लोग जान को जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं. इस बात को दरकिनार करते हुए कि उनके साथ भी बड़ा हादसा हो सकता है. बताया जाता है गत मंगलवार को ही जिले के कोट गांव फाटकर पर एक बड़ा रेल हादसा हुआ था, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. बावजूद इसके रियलिटी चेक दौरान आमजन बंद रेलवे फाटकों बेहिचक जान जोखिम में डालने से नहीं कतरा रहे हैं.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2ySegT2

No comments:

Post a Comment

Pages