VIDEO: नैनीताल के चार स्थानों पर रामलीला का मंचन शुरू - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Friday, October 12, 2018

VIDEO: नैनीताल के चार स्थानों पर रामलीला का मंचन शुरू

पहाड़ों में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है. नैनीताल में चार स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है. सुखाताल, 7 नंबर, तल्लीताल व मल्लीताल रामसेवक सभा में रामलीला का मंचन किया जा रहा है. मल्लीताल राम सेवक सभा में कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने रामलीला का उद्घाटन किया. इस दौरान सरिता आर्या ने कहा कि नैनीताल हमेशा से ही एकता की मिसाल रहा है. यहां हर धर्म जाति के लोग एक दूसरे के पर्व त्योहारों में हिस्सा लेते रहे हैं. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को ऐसे ही एकता बनाई रखनी चाहिए. रामलीला का शुभारंभ होने के बाद नारद लीला के साथ अन्य लीलाओं का भी मंचन किया जा रहा है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QITlZH

No comments:

Post a Comment

Pages