VIDEO: आधिकारिक उम्मीदवार के ख़िलाफ़ लड़ने वालों को पार्टी से निकाल देंगे- भट्ट - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, October 27, 2018

VIDEO: आधिकारिक उम्मीदवार के ख़िलाफ़ लड़ने वालों को पार्टी से निकाल देंगे- भट्ट

उत्तराखंड स्थानीय निकाय चुनावों में बागियों की समस्या से जूझ रही बीजेपी ने अपना रुख कड़ा कर लिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने साफ़ शब्दों में कहा है कि बागियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष और मंत्री फिलहाल नाराज नेताओं को समझाने में जुटे हैं लेकिन जो नहीं मानेगा वह नतीजा भुगतने को तैयार रहे. दरअसल स्थानीय निकाय चुनाव में टिकट न मिलने की वजह से राज्य भर में बीजेपी नेताओं के बागी होकर चुनाव मैदान में उतरने की ख़बरें आ रही हैं. इसकी वजह से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार को मुश्किल हो सकती है. हालांकि भट्ट ने कहा कि जो नेता नाम वापस ले लेते हैं उनके खिलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी वरना निष्कासन पार्टी की मजबूरी होगी क्योंकि बीजेपी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करती. (दीपांकर भट्ट की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Rd22vS

No comments:

Post a Comment

Pages