VIDEO: सवारी ढोते चालक को पीटने के बाद टैक्सी यूनियन का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, October 1, 2018

VIDEO: सवारी ढोते चालक को पीटने के बाद टैक्सी यूनियन का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

श्रीनगर गढ़वाल में हड़ताली टैक्सी-मैक्सी वाहन चालकों ने बदरीनाथ हाईवे पर हड़ताल के बावजूद सवारी ले जा रहे टैक्सी वाहनों को रोककर उनसे विरोध व्यक्त करते हुए न केवल धक्कामुक्की की बल्कि एक वाहन चालक की पिटाई भी कर दी. इस दौरान बसों में हो रही ओवरलोडिंग पर भी हड़ताली वाहन चालकों का गुस्सा उतरा. बड़ी मुश्किल से टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप पर वाहनों को गुस्साये वाहन चालकों के बीच से निकाला जा सका. बता दें कि पुराने टैक्सी वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने के खिलाफ टैक्सी-मैक्सी वाहन चालकों ने अपने वाहनों का संचालन चौथे दिन भी ठप रखा. साथ ही पर्वतीय टैक्सी मैक्सी महासंघ के आह्वान पर नगर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NVyplg

No comments:

Post a Comment

Pages