कोटद्वार में बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाना फैशन बन चुका है. दोपहिया वाहन में दोनों सवारियों को हेलमेट पहनने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश को लागू करा पाने में कोटद्वार पुलिस के पसीने छूट रहे हैं. डबल हेलमेट तो दूर पुलिस दोपहिया वाहन चलाते समय सिंगल हेलमेट पहनना भी लागू नहीं करा पाई है. इस बारे में कोटद्वार में पदस्थापित सीओ जेआर जोशी का कहना है कि हेलमेट न पहनने वालों के खिलाफ पहले से ज्यादा कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि 2017 में जहां 14 हजार चलान किये गये थे वहीं इस वर्ष अब तक 26 हजार चलान किये जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. स्कूलों में जाकर यातायात के नियमों के संदर्भ में जानकारी दी जाती रही है. उन्होंने कहा कि लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक होने की जरूरत है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2q3WkRh
No comments:
Post a Comment