उत्तराखंड में कॉर्बेट नेशनल पार्क से लगे तमाम गांवों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. यहां के क्यारी गांव में इन दिनों वन्यजीवों का आतंक है. दरअसल, ग्रामीणों की फसलों को हाथी रौंदकर चले जा रहे हैं. ग्रामीणों को जहां अपने खेतों में खड़ी फसल को बचाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ रही है, वहीं हाथियों से ग्रामीणों को खुद की जान के भी लाले पड़े हुए हैं. ग्रामीणों की मानें तो देर रात या सुबह के समय कभी भी ये हाथी यहां आ धमकते हैं. उसके बाद इन हाथियों को भगाने का सिलसिला शुरू हो जाता है, लेकिन कई बार हाथी ग्रामीणों के ही पीछे पड़ जाते हैं. लिहाजा, वन विभाग के उदासीन रवैसे से ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है. वन महकमा हाथियों से उनकी हिफाजत नहीं कर पा रहा है. वहीं विभाग का कहना है कि वे पटाखों के साथ ही अन्य कई तरह के उपायों पर विचार कर रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OmzSAP
No comments:
Post a Comment