उत्तरकाशी डुंडा ब्लॉक की देविधार-पटुडी मोटर मार्ग पर हो रहे डामरीकरण पर ढूंगी सहित कई गांव के ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे जनांदोलन के बाद लोक निर्माण विभाग ने करीब 10 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया था. अब लोक निर्माण विभाग इस सड़क पर देविधार से लेकर ढूंगी गांव तक 3 से 5 किमी पर डामरीकरण कर रहा है. लेकिन कार्य की गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर डामरीकरण के कार्य में जुड़े लोगों से बहस भी की और अपना विरोध जताया. ग्रामीण विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं. (उत्तरकाशी से जममोहन सिंह की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2P0qWS0
No comments:
Post a Comment