निकाय चुनावों को लेकर नैनीताल पुलिस ने कमर कस ली है. नैनीताल पुलिस लाइन में पुलिस कप्तान ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली. इस दौरान एसएसपी ने निर्देश दिये कि सभी थाना चौकियों में गश्त बढ़ाने के साथ हर व्यक्ति पर नजर रखी जाए. एसएसपी ने कहा कि जो लोग अपराध में शामिल हैं उनपर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर उनका जिला बदर कराया जा रहा है. इसके साथ ही पैसा और शराब ना बंटे इसके लिए टीम बनाने के साथ आचार संहिता का मामला दर्ज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर कोई पैसा बांटेगा तो इसके लिए इनकम टैक्स की भी मदद ली जाएगी और मुकदमा दर्ज किया जाएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PU4wyT
No comments:
Post a Comment