गन्ने की बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर 'भारतीय किसान यूनियन' के बैनर तले शुक्रवार को सैकड़ों किसानों ने रुड़की में लिब्बरहेड़ी उत्तम शुगर मिल के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए. किसानों ने कहा कि उत्तम शुगर मिल पर 50 करोड़ का बकाया गन्ना भुगतान है. कई बार आश्वासन देने के बाद भी शुगर मिल ने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया. ये किसानों के साथ धोखा करने जैसा ही है. किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें गन्ना के बकाया राशि की भुगतान जल्द नहीं की गई तो 2019 के लोकसभा चुनाव में वे किसी भी नेता को गांव में घुसने नहीं देंगे. किसानों ने कहा कि इसका खामियाजा वर्तनमान सरकार को भुगतना पड़ सकता है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2yDN2A7
No comments:
Post a Comment