VIDEO: मुनिकीरेती में बीजेपी दो फाड़, पालिका अध्यक्ष के लिए खड़े हुए बागी योगेश राणा - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, October 27, 2018

VIDEO: मुनिकीरेती में बीजेपी दो फाड़, पालिका अध्यक्ष के लिए खड़े हुए बागी योगेश राणा

ऋषिकेश की नगरपालिका परिषद् मुनिकीरेती में अध्यक्ष पद पद कांग्रेस पृष्ठभूमि के उम्मीदवार को टिकट मिलने के बाद बीजेपी दो फाड़ हो गई है. बीजेपी ने रौशन रतूड़ी को नगरपालिका मुनिकीरेती से अपना प्रत्याशी घोषित किया है. इसके बाद भाजपा नेता योगेश राणा ने बगावत कर अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नामांकन कर दिया. इसके बाद मुनिकीरेती भाजपा की मंडल कार्यकारिणी ने भी योगेश राणा का खुलकर समर्थन कर दिया है. बागी नेताओं का कहना है कि बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को साइड लाइन कर कांग्रेस से आए लोगों को टिकट दे दिया है. बागी नेताओं पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की पार्टी से निष्कासित करने की चेतावनी का भी असर नहीं दिखा और उन्होंने खुद को असली बीजेपी बताते हुए उन्होंने पार्टी नेतृत्व को अपनी ताकत दिखाने की चुनौती दे डाली.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2yAqiBa

No comments:

Post a Comment

Pages