प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की द्वितीय चरण की हिमालय पर्यावरण संरक्षण रैली उत्तरकाशी से नई टिहरी पहुंची. यहां व्यापारियों ने रैली का जोरदार स्वागत किया. व्यापार मंडल द्वारा साई चौक से बौराड़ी तक लोगों को हिमालय पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया. इसके साथ ही बौराड़ी में पौधा रोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने नारेबाजी भी की. इसके बाद यहां से हिमालय पर्यावरण संरक्षण रैली श्रीनगर के लिए रवाना हो गई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2IHNktG
No comments:
Post a Comment