VIDEO: पहाड़ी वाद्य यंत्रों के साथ निकला नैनीताल में दुर्गा का डोला - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, October 21, 2018

VIDEO: पहाड़ी वाद्य यंत्रों के साथ निकला नैनीताल में दुर्गा का डोला

दुर्गा के डोला विसर्जन के साथ ही आज नैनीताल में दुर्गा महोत्सव का समापन हो जाएगा. ख़ास बात यह रही कि नैनीताल में दुर्गा पूजन में पहाड़ी संस्कृति का भी समावेश दिखा. सुबह दशमी पूजा के बाद मन्दिर में संदूर खेला का आयोजन किया गया इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने मां को पान खिलाकर सिंदूर लगाया और विदा किया. इसके बाद पूरे शहर में दुर्गा के डोले को नगर भ्रमण कराया गया है. डोले के नगर भ्रमण के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग झांकिया निकालीं. नयना देवी मन्दिर से निकले इस डोले को पूरा नगर भ्रमण के बाद रात को नैनीझील में विर्सजित कर दिया जाएगा. बता दें कि 15 अक्टूर से नैनीताल में दुर्गा महोत्सव चल रहा था जिसमें बंगाली समुदाय ने दुर्गा पूजा का आयोजन किया था हालांकि इसमें शामिल स्थानीय लोग भी हुए. (वीरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NQCjaa

No comments:

Post a Comment

Pages