VIDEO: एक प्राइमरी स्कूल ऐसा, जहां होती है कान्वेंट स्कूलों जैसी पढ़ाई! - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, October 23, 2018

VIDEO: एक प्राइमरी स्कूल ऐसा, जहां होती है कान्वेंट स्कूलों जैसी पढ़ाई!

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के नगरीपार प्राथमिक स्कूल की चर्चा इन दिनों जोरों पर है. यहां बच्चों को कान्वेंट स्कूलों जैसी सुविधा ही नहीं, शिक्षा भी दी जा रही है, जिससे यह प्राइमरी स्कूल पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है. इसका सारा श्रेय नगरीपार प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर शेषनाथ यादव को जाता है. वर्ष 2004 में जब हेडमास्टर शेषनाथ यादव नगरीपार प्राथमिक स्कूल से जुड़े तो उसकी हालत बेहद दयनीय थी, लेकिन प्राथमिक स्कूल की हालत को सुधारने के लिए शेषनाथ यादव ने गांव वालों से चंदा इकट्ठा करके स्कूल की मरम्मत करवाई और स्कूल में आधुनिक साजो-सामान को इकट्ठा किया. उसी का नतीजा है कि वर्तमान समय में यह प्राथमिक स्कूल पूरे जनपद में एक मिसाल बनकर उभरा है, जहां कान्वेंट स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा छात्रों को उपलब्ध हो रही है.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2R88ZOv

No comments:

Post a Comment

Pages