1 अक्टूबर से देश भर में वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है. इस वन्यजीव सप्ताह में जनता को वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है. इसी कड़ी में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में भी इस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. यहां पहले दिन कॉर्बेट कर्मियों ने एक जागरूकता रैली का आयोजन किया. इस दौरान यहां वन्यजीवों की सुरक्षा के संकल्प पत्र पर भी लोगों ने हस्ताक्षर कर वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई. कॉर्बेट के पार्क वार्डन शिवराज चंद ने कहा कि इस दौरान हर दिन शाम में एक फिल्म दिखाई जाएगी. साथ ही 3 अक्टूबर को हाथी दिवस के दिन बच्चों को आमंत्रित किया जाएगा और उन्हें हाथी के बारे में जानकारी दी जाएगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NdIR2y
No comments:
Post a Comment