VIDEO: जान जोखिम में डाल काम करते हैं गदरपुर नगर पालिका भवन में कर्मचारी - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, October 27, 2018

VIDEO: जान जोखिम में डाल काम करते हैं गदरपुर नगर पालिका भवन में कर्मचारी

राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय निकाय चुनाव की जंग तो चल ही रही है गदरपुर नगर पालिका में एक अलग संघर्ष भी जारी है. यह संघर्ष है नगर पालिका भवन को दुरुस्त करवाने का. दरअसल नगर पालिका भवन लंबे समय से जर्जर है और पालिका कर्मचारी जान जोखिम में डाल कर इसमें काम करने को मजबूर हैं. दीवारों से और छतों से पलस्तर उखड़ रहा है और कर्मचारियों को डर लगा रहा है कि कहीं उनके ऊपर कुछ गिर न पड़े. भवन की ज़्यादातर दीवारों पर दरारें पड़ चुकी हैं इमारत के लेंटर के सरिये तक दिखने लगे हैं. नगर पालिका के ईओ का कहना है कि भवन के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा. उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि जल्द ही भवन का जीर्णोद्धार कर दिया जाएगा.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2O8qM6z

No comments:

Post a Comment

Pages