ऋषिकेश के गुरूड़चट्टी में साउथ वेस्टर्न कमांड एडवेंचर चैलेंज कप 2018-19 रणबांकुरे डिविजन के नाम रहा. एडवेंचर चैलेंज कप के समापन पर कर्नल विक्रम राणा ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए. 28 सितंबर को शुरू हुई इस प्रतियोगिता के पहले चरण में 15 किमी की माउंटेन साइकिलिंग, दूसरे चरण में 12 किमी की हिल रनिंग और तीसरे व अंतिम चरण में 14 किलोमीटर का व्हाइट वाटर राफ्टिंग अभियान शामिल था. प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर सभी इवेंट को एक घंटा 12 मिनट का समय लेकर पूरी करने वाली रणबांकुरे डिविजन की टीम ओवर ऑल चैंपियन रही. वहीं डॉट डिविजन की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. 78 आर्म्ड रेजीमेंट के अभिषेक यादव ने साइकलिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस मौके पर 14 सिख लाइट इंफैन्ट्री बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल विक्रम राणा ने कहा कि सेना में एकता और विश्वास की भावना को बनाए रखने के लिए इस तरह की प्रतिस्पर्धा का आयोजन जरूरी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OuIYeE
No comments:
Post a Comment