गुरुवार को मोहकमपुर फ़्लाइओवर जनता के लिए खोल दिया जाएगा, जिसके बाद देहरादून के इस एंट्री पॉएंट पर लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी. नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा हरिद्वार रोड पर बनाए गए एक किलोमीटर लंबे इस फ़्लाइओवर से देहरादून और हरिद्वार से आने जाने वालो लोगों को राहत मिलने वाली है. दरअसल देहरादून के इस एंट्री पॉएंट पर रेलवे क्रासिंग होने के कारण यहां लंबा जाम लग जाता था. अब यह प्वाइओवर बनने से हरिद्वार, ऋषिकेश के अलावा बालावाला, हर्रावाला जैसे मोहल्ले के लोगों को देहरादून शहर में आने पर जाम से नहीं जूझना पड़ेगा. ख़ास बात यह है कि पैदल चलने वालों के लिए भी फ़ुट ओवर ब्रिज बनाया गया है. डेढ़ साल में बनकर तैयार हुए इस फ्लाइओवर की लागत 43 लाख रुपये है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2xVTUZa
No comments:
Post a Comment