उत्तराखंड में चारधाम ऑल वेदर रोड पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के फैसले पर उत्तराखंड शासन से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है. इससे निर्माण कार्य प्रभावित नहीं होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि पेड़ काटने की कार्रवाई फिलहाल नहीं की जाएगी जबकि अन्य कार्य जारी रहेगा. चारधाम ऑल वेदर रोड के मामले पर अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि कानून देखा जाए तो अभी कोई रोक नहीं है. हालांकि अब ये मामला न्यायालय के सामने है, इसलिए जब तक माननीय न्यायालय का सकारात्मक फैसला नहीं आ जाता तब तक कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा. वहीं रोड के निर्माण का कार्य जारी रहेगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OMwQ9O
No comments:
Post a Comment