श्रीनगर गढ़वाल स्थित राज्य के एकमात्र एनआईटी में सुरक्षा और स्थाई कैम्पस जल्द बनाए जाने की मांग को लेकर छात्रों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी है. कक्षाओं का बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे छात्रों को मनाने का एनआईटी प्रशासन का प्रयास अब तक विफल ही साबित हुआ है. बता दें कि 3 अक्टूबर की शाम बद्रीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दो छात्राएं घायल हो गई थीं. इसके बाद गुस्साए छात्रों ने 4 अक्टूबर से आंदोलन शुरू कर दिया है. एनआईटी परिसर में कक्षाओं का बहिष्कार कर धरने पर बैठे विद्यार्थियों का कहना है किएनआईटी के दो कैम्पसों के बीच हाईवे की वजह से आवाजाही में उन्हें खतरा पैदा हो जाता है. सुरक्षा, सुविधाएं बढ़ाने और स्थायी कैम्पस जल्दी बनाने की मांग को लेकर विद्यार्थी आंदोलनरत हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OfX8kv
No comments:
Post a Comment