VIDEO: प्रतापगढ़ में 9 साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी वारदात के बाद फरार - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, October 14, 2018

VIDEO: प्रतापगढ़ में 9 साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी वारदात के बाद फरार

प्रतापगढ़ में बेटियां महफ़ूज़ नही हैं. ताज़ा मामला कंधई थाना इलाके का है. जहां 9 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात हुई है. घटना के बाद में गांव तनाव और गुस्से का माहौल है. दरअसल बच्ची बाहर खेलने गयी थी. गांव का ही युवक उसे बहला-फुसला कर खेत में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद आरोपी फरार हो गया. नाबालिक लड़की को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां उस की हालात अभी भी नाजुक बताई जा रही. घटना के बाद से बच्ची की माँ का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. घटना के बाद भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे एसपी ने मामले की जानकारी ली. साथ ही आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात भी कही है. पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी गई है.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OmsZQw

No comments:

Post a Comment

Pages