ऊधमसिंहनगर के पतरामपुर में बीते 11 दिनों से लगातार चल रहा सेना का 'ऑपरेशन 555 पतरामपुर' समाप्त हो गया. जसपुर के पतरामपुर में जमीन के नीचे से निकाली गई सभी 555 जिंदा छोटी-बड़ी मिसाइलों को सेना की 'काउंटर एक्सप्लोसिव डिवाइस यूनिट' के जवानों ने विस्फोट कर नष्ट कर दिया. मालूम हो कि सेना के जवानों ने जसपुर की फीका नदी के नो मैंस जोन में जिंदा मिसाइलों को नष्ट किया. इस पूरी कार्यवाही में सेना को कुल 11 दिनों का समय लगा. 'ऑपरेशन 555 पतरामपुर' के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने सेना की 'काउंटर एक्सप्लोसिव डिवाइस यूनिट' के अधिकारियों और जवानों को बधाई दी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OEjD2N
No comments:
Post a Comment