ऊधमसिंह नगर के पंतनगर के गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार से अखिल भारतीय 104वां किसान मेला शुरू होगा. जिसको लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है. विश्वविद्यालय परिसर में 4 दिनों तक आयोजित होने वाले इस किसान मेले में यूपी, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु समेत देश के कई राज्यों के किसान भाग लेंगे. किसान मेले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ वैज्ञानिक ढ़ंग से पैदावार में बढ़ोत्तरी करने की जानकारी दी जाएगी. कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2y1rkFS
No comments:
Post a Comment