देहरादून के वेल्हम ब्वॉयज स्कूल में 2 दिवसीय मिलिट्री हिस्ट्री सेमिनार का आयोजन चल रहा है. इसमें देश के अलग अलग राज्यों से 39 स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे हैं. सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एयर मार्शल फिलिप राजकुमार ने बच्चों को फौज के इतिहास, अनुशासन और देश-सेवा के प्रति समर्पण के भाव को बताया. उन्होंने बच्चों द्वारा पूछे गये हर प्रश्न का जवाब दिया. इस दो दिवसीय सेमिनार का मुख्य मकसद बच्चों में आर्मी के प्रति रूझान बढ़ाना है. साथ ही बच्चों द्वारा पूछे जाने सवालों के जवाब देना और युद्ध के समय होनेवाली दिक्कतों से बच्चों को अवगत कराना है. बच्चे भी इस तरह के सेमिनार के आयोजन से काफी उत्साहित नजर आये. (देहरादून से भारती सकलानी की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NueFAr
No comments:
Post a Comment