VIDEO: वाहन चेकिंग के दौरान 3 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 12 बाइक बरामद - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, October 21, 2018

VIDEO: वाहन चेकिंग के दौरान 3 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 12 बाइक बरामद

कानपुर के थाना बर्रा पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने शुक्रवार देर रात पेट्रोलिंग के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी की 12 बाइक और 17 मोबाइल हैंडसेट बरामद किया है. पूरे मामले पर एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवकों की शिनाख्त क्रमशः अभिषेक गौतम, अमन मिश्रा और कुलपति सिंह के रूप में है, जिन्हें पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गुलाबी बिल्डिंग से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरे सूनसान इलाके में राहगीरों को निशाना बनाते थे और बाइक और मोबाइल फोन लूट की घटना को अंजाम देते थे. उन्होंने बताया कि आरोपियों के अन्य साथी जेल में सजा काट रहे हैं.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2AkdtMC

No comments:

Post a Comment

Pages