नैनीताल में रामनगर की गर्जिया पुलिस को चेंकिग के दौरान सफलता हाथ लगी है. यहां एक कार से 25 किलो गांजा बरामद किया गया है. पुलिस ने गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. इनमें से एक आरोपी ठाकुरद्वारा और दूसरा काशीपुर का निवासी है. जानकारी के अनुसार दोनों ही आरोपी पहाड़ से गांजा लेकर मैदानी इलाको में इसका व्यापार किया करते थे. पुलिस इनसे पूछताछ कर यह पता करने की कोशिश में है कि ये गांजा कहां से लेकर आ रहे थे और कहां ले जा रहे थे. साथ ही गांजा तस्करी के इस काम में उनके साथ और कौन लोग लिप्त हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2q0IAGP
No comments:
Post a Comment