आईआईटी रुड़की में युवा महोत्सव थोम्सो 2018 में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत युवाओं ने फुटलूज कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया. युवाओं ने अपने डांस के माध्यम से दीक्षांत सभागार में बैठे छात्र छात्राओं को भी झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय आने वाले संस्थानों को सम्मानित भी किया जाएगा. तीन दिनों तक चलने वाले इस युवा महोत्सव थोम्सो का छात्र जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. देश के विभिन्न संस्थानों से आए छात्रों को पढ़ाई के अलावा आईआईटी रुड़की में आकर इस युवा महोत्सव में कुछ अलग देखने और सीखने को मिलता है. आगामी 28 अक्टूबर तक थोम्सो का कार्यक्रम चलेगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Ocldno
No comments:
Post a Comment