रुद्रप्रयाग नगर में बन रहे सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट के निर्माण को लेकर हटाई गई 12 दुकानों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. मुख्य बाजार स्थित इन दुकानों को बीते बुधवार को प्रशासन द्वारा हटा दिया गया था. दुकानों को हटाए जाने के समय व्यापारियों व प्रशासन के बीच काफी नोक-झोंक हुई थी. तब प्रशासन ने प्रभावित 12 व्यापारियों को नए बस स्टैंड स्थित पुनाड गदेरे के पास स्थायी दुकानें निर्माण करने के निर्देश दिये थे. इस पर राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन कर व्यापारियों को जमीनें आवंटित कर दी गई थीं. व्यापारियों ने आज सोमवार से आवंटित जगहों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. (रुद्रप्रयाग से सुनीत चौधरी की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QCJPrk
No comments:
Post a Comment