चमोली जनपद में 108 सेवा के ठप होने से आम मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं. परिजनों को अपने मरीजों को प्राइवेट वाहनों से अस्पताल ले जाना पड़ रहा है. मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों की परेशानी भी बढ़ गई है. बता दें कि 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है. वाहनों में इंधन के लिये कंपनी द्वारा बजट नहीं दिये जाने के चलते पिछले चार दिनों से जनपद में 108 एंबुलें सेवा ठप पड़ी है. ऐसे में स्वास्थ्य सेवा चरमराती जा रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QCYLWr
No comments:
Post a Comment