VEDIO : निकाय चुनाव को अभी तक अध्यक्ष पद का एक भी उम्मीदवार नहीं - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, October 23, 2018

VEDIO : निकाय चुनाव को अभी तक अध्यक्ष पद का एक भी उम्मीदवार नहीं

निकाय चुनाव को लेकर चम्पावत तहसील में उम्मीदवारों द्वारा नामंकन पत्र खरीद सोमवार को भी जारी रही. आरओ सीमा विश्वकर्मा के अनुसार 23 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक नामंकन पत्र बिक्री होंगे. वहीं अब तक 13 अध्यक्ष पद के दावेदारों ने नामंकन पत्र खरीदे हैं जबकि 34 सभासद उम्मीदवारों ने नामंकन पत्र खरीदे हैं. हालांकि अध्यक्ष पद पर अभी तक किसी दावेदार ने नामांकन नहीं कराया है. आम जनता के बीच इस बात को लेकर बहस और कयास देखा जा सकता है कि फलां पार्टी से फलां और उस पार्टी से वह अध्यक्ष पद का दावेदार होगा. लेकिन तमाम राजनीतिक दलों से जुड़े दावेदार शायद कल अंतिम दिन ही अपने नामांकन प्रस्तुत करेंगे. उसके बाद चुनावी सरगर्मी अपनेआप बढ़ने की उम्मीद है. जो लोग प्रचार- प्रसार का काम करते हैं, उनसे लेकर तमाम शहर को चुनाव में अपनी कुछ अतिरिक्त आमदनी की उम्मीद है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Piaj4b

No comments:

Post a Comment

Pages