उत्तराखंड में कांग्रेस के अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बयान दिया है कि कांग्रेस के ज्यादातर बागी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक नाम वापस नहीं लिया है उनको पार्टी एक मौका देकर उनको समझाने का प्रयास करेगी. साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में काम करने का अनुरोध भी करेगी. अगर बागी प्रत्याशी फियर भी नहीं माने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए तो उनको सबसे पहले नोटिस दिया जाएगा और कांग्रेस पार्टी के संविधान के मुताबिक निष्कासित भी किया जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि अधिकतर लोगों को पार्टी ने मना लिया है. उन्होंने कहा कि हमारा काम दिल जोड़ने का है तोड़ने का नहीं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2qcYLRA
No comments:
Post a Comment