दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, इन जगहों में हवा हुई ज़हरीली - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, October 30, 2018

दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, इन जगहों में हवा हुई ज़हरीली

दिवाली के आने से पहले ही दिल्ली समेत पूरा NCR धुएं वाले कोहरे की सफ़ेद चादर में ढंक चुका है. प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं. सबसे ज़्यादा परेशान करने वाली बात तो ये है कि आने वाले दिनों में हवा और ज़हरीली होने की आशंका है. एक तरफ़ पंजाब और हरियाणा में पराली जलना बंद नहीं हुआ है, तो दूसरी तरफ़ हवाएं चलनी भी बंद हो गई हैं. दिल्ली में पिछले 6 दिन से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. अब तो प्रदूषण ख़राब और बेहद ख़राब से बढ़कर ख़तरनाक स्तर तक पहुंच गया है. दोपहर 2 बजे जब धूप निकल चुकी होती है और हवा में घुले ज़हरीले कण कम हो चुके होते हैं, उस वक़्त भी दिल्ली में कई जगहों पर हवा बेहद ज़हरीली थी.जबकि ज़्यादातर सरकारी एजेंसियां भी ये मान रही हैं, कि ये तो बस शुरुआत भर ही है. देखें रिपोर्ट.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2Pt8aCJ

No comments:

Post a Comment

Pages