उत्तराखंड प्रदेश भाजपा संगठन की चुनाव समिति की बैठक शनिवार शाम 3 बजे प्रदेश कार्यालय में होगी. इस बैठक में निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मोहर लगेगी. पहले यह बैठक 18 तारीख की शाम थी लेकिन उत्तराखंड की पहली निर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की मृत्यु होने के बाद श्रद्धांजलि व्यक्त कर इसे टाल दिया गया था. भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स ने बताया कि 20 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय में 3 बजे चुनाव संचालन समिति की बैठक होगी. इसमें चुनाव समिति के 20 सदस्य मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि शाम तक उन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा जो कमल के निशान पर चुनाव लड़ेंगे. (किशोर रावत की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2yLKPSD
No comments:
Post a Comment