कन्नौज पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज करने से किया इंकार - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, October 11, 2018

कन्नौज पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज करने से किया इंकार

महिला उत्पीड़न के मामले में कन्नौज पुलिस का बुधवार को संवेदनहीन चेहरा सामने आया है. ट्रेन से कटकर एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में कन्नौज पुलिस ने शिकात दर्ज करने से इंकार कर दिया है. परिजनों का कहना है कि शोहदों से तंग आकर किशोरी ने आत्महत्या की है. मृतका की मां ने शोहदों के खिलाफ कोतवाली गुरसहायगंज में तहरीर देने गई थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया. दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के मझपुरवा गांव के पास एक किशोरी ने मंगलवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी. जब किशोरी की शिनाख्त की गई तो वह गुरसहायगंज कस्बे के राजेश की बेटी निकली. जिसके बाद परिजनों ने मोहल्ले के दो लड़कों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का कारण बताया था.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2yyAhpw

No comments:

Post a Comment

Pages