मुंबई: चलती ट्रेन में जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, October 17, 2018

मुंबई: चलती ट्रेन में जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल

मुंबई में लोकल ट्रेनों में स्टंट करने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. अब लोकल ट्रेन में एक लड़के के जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है. घटना सैंडहर्स्ट स्टेशन की है. मोबाइल से बनाए गए इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हो रही है और ये लड़का अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टंट कर रहा है. चलती ट्रेन के साथ इस लड़के ने एक हाथ और एक पैर बाहर प्लेटफॉर्म पर लटका रखा था. ट्रेन आगे बढ़ती रही और ये लड़का जानलेवा स्टंट करता रहा. जब प्लेटफॉर्म से ट्रेन निकली तब जाकर ये ट्रेन के अन्दर चढ़ा. हालांकि स्टंट के दौरान जरा सी चूक से इस लड़के की जान जा सकती थी. उस वक़्त एक दूसरा आदमी मोबाइल से वीडियो बनाता रहा हालांकि वो विडियो में कहीं भी दिखाई नहीं दिया. ये पूरी घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है. वीडियो के सामने आने के बाद GRP और RPF ने लड़के की तलाश तेज़ कर दी है. देखें वीडियो.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2CnMK3f

No comments:

Post a Comment

Pages