उत्तराखंड में राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर, कांसरों और हरिद्वार रेंज में साल 1987 से लेकर अभी तक करीब 25 हाथी ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं. लिहाजा, इसे रोकने के लिए रेलवे ने असम की तर्ज पर मोतीचूर रेलवे ट्रैक पर 'हनी बी डिवाइस' लगाने का फैसला लिया है. इसमें मधुमक्खी की आवाज होगी, जिसकी भनभनाहट से हाथी ट्रैक पर नहीं आएंगे. डिवाइस का अलार्म ड्राइवर के कंट्रोल में होगा. गौरतलब है कि 2 साल पहले असम में 'हनी बी डिवाइस' का ट्रायल सफल रहा है, जिसे देखते हुए भारतीय रेल अब मोतीचूर से हरिद्वार के 2 किलोमीटर के एरिया यानि मोतीचूर से रायवाला, रायवाला से कासरों 7 किलोमीटर और कासरों से डोईवाला के 4 किलोमीटर के एरिया में एक हफ्ते के अंदर डिवाइस लगाने की बात कही जा रही है. डिवाइस को हैदराबाद में बनाया गया है जिसे रेलवे ने खरीदा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2xZejf8
No comments:
Post a Comment