उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मातली गांव से गुजर रही पिटकुल (PTCUL) यानी पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड की ट्रांसमिशन लाइन में मंगलवार देर शाम फॉल्ट आने से जंगल में अचानक आग लग गई. इस दौरान जंगल में लगी आग को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. फॉल्ट के कारण जिले में विद्युत के साथ जलविद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन भी ठप हो गया है. हालांकि एक घंटे के अंदर आपूर्ति और विद्युत उत्पादन को बहाल कर दिया गया है, लेकिन महज 20 दिन के अंदर ग्रिड की लाइन में एक ही स्थान पर फॉल्ट की पुनरावृत्ति से पिटकुल पर सवाल उठने लगे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Q5T7M3
No comments:
Post a Comment