VIDEO: विकासनगर में गरजी जेसीबी, NH पर किए अतिक्रमण ध्वस्त किए गए - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, September 27, 2018

VIDEO: विकासनगर में गरजी जेसीबी, NH पर किए अतिक्रमण ध्वस्त किए गए

राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ हुए अवैध अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान के तहत विकासनगर में भी जेसीबी चली. तहसील प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड बड़कोट ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किए. इस दौरान अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रही टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड बड़कोट ने दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण चिन्हित किया था. इसे हटाने के लिए पहले नोटिस दिए गए थे और मुनादी करवाई गई थी. कुछ लोगों ने अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया था, जिन्हें आज ध्वस्त कर दिया गया. हरबर्टपुर से विकासनगर होते हुए अंबाड़ी तक प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त करने का लक्ष्य रखा है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NJCvgj

No comments:

Post a Comment

Pages