VIDEO: देहरादून-हर्रावाला रेलवे ट्रैक पर 2 दिन बंद रहेगा ट्रेनों का संचालन - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, September 29, 2018

VIDEO: देहरादून-हर्रावाला रेलवे ट्रैक पर 2 दिन बंद रहेगा ट्रेनों का संचालन

उत्तराखंड में देहरादून-हर्रावाला रेलवे ट्रैक के बीच आगामी 29 सितंबर और 1 अक्टूबर को 2-2 घंटे के लिए ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा. बता दें कि अजबपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते ये फैसला लिया गया है. वहीं अजबपुर रेलवे क्रॉसिंग में एनएच विभाग द्वारा अंडर पास बनाने के बाद रेलवे स्टील गार्डर भी रखे जाने हैं. लिहाजा, क्रॉसिंग पर रेलवे संचालन जारी रखते हुए ये काम हो पाना संभव नहीं है. इसके लिए दो घंटे के लिए 29 सितंबर और 1 अक्टूबर को दो घंटे के लिए देहरादून से हर्रावाला के बीच ट्रेनों का संचालन बंद रखा जाएगा. मामले की जानकारी एनएच डोईवाला के सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना ने दी है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Il9Kk4

No comments:

Post a Comment

Pages