उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में श्री बालाजी मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित 15वें वार्षिक महोत्सव के चौथे दिन बैंड बाजों और झांकियों के साथ श्री बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. श्रद्धालुओं ने सड़क किनारे खड़े होकर बालाजी के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर सुख शांति, समृद्धि की कामना की. इससे पहले मंदिर में पूजा-पाठ की समाप्ति हवन की पूर्णाहुति से हुई. बालाजी की शोभायात्रा का शुभारंभ श्री प्रेतराज सरकार मेहंदीपुर बालाजी राजस्थान के महंत धीरजपुरी जी महाराज और प्रदेश के वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया. शोभा यात्रा में राधा कृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही. इसके अलावा श्री गणेश जी, मां ज्वाला जी की ज्योत, श्री महाकाल, श्री तिरुपति बालाजी, श्री हनुमान प्रकटोत्सव आदि की झांकिया बैंड बाजों के साथ निकाली गई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2l2fswo
No comments:
Post a Comment