मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी में भाजपा कार्यालय से बौराड़ी स्टेडियम तक बाइक रैली निकाली. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को लोगों को बताने के लिए कई जगहों पर जनसभा का आयोजन किया. भाजयुमो जिलाध्यक्ष का कहना है कि मोदी सरकार के चार साल बेमिसाल रहे और उनकी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजयुमो जगह-जगह बाइक रैली और जनसभाओं का आयोजन कर रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2xYv4KY
No comments:
Post a Comment